भीमताल में पंचायती चुनाव की मतगणना शुरू..


उत्तराखण्ड के भीमताल में पंचायती चुनावों की मत गाड़ना शुरू हो गई है। 8 चरणों में सभी 177 मतपेटियों को खोलकर 39,361 मतदाताओं का फैसला सामने आ जाएगा।
भीमताल में पंचायती चुनावों की मत गाड़ना का कार्य आज सवेरे आठ बजे से प्रारंभ हो गया। मुख्य विकास अधिकारी (सी.डी.ओ.)अनामिका ने बताया कि सभी 24 बूथों में मतगाड़ना शुरू कर दी गई है। ये अलग अलग 8 राउंड तक होगी। उन्होंने अनुमान लगाया है कि ये काउंटिंग 12 से 13 घंटों में पूर्ण कर ली जाएगी। कोशिश है कि कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाकर, समय के गिनती पूरी कर ली जाए।
मतपेटियां खोलने के क्रम में पिनरो, बानना, भौर्सा, पस्तोला, उडुवा, जंगलियागांव, हरिनगर, मलुवाताल, पाण्डे गांव, भांकर, डहरा, खड़की, अमिया, खेरोलापांडे, विनायक, बहेड़ियागांव, डुंगसिल, ताडा, अलचौना, चांफी, हैडियागांव, धुलई, तिरछाखेत, मेहरागांव, जंतवालधूरा, लमजाला, बोहराकुन, सलड़ी, खुर्पाताल, अधौड़ा, रौखड़, थापला, जलाल गांव आदि हैं।
देर शाम तक सभी नतीजे आने की उम्मीद है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..