ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..


जनपद नैनीताल की भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार का ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है।
02 मार्च 2026 को हल्द्वानी स्थित मेडिकल चौकी परिसर में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर डॉ मंजूनाथ टी सी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस परिवार ने शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर अपने जांबाज साथी को अंतिम विदाई दी।
वरिष्ठ अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि विभाग हर संभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएगा।
24 वर्षों का समर्पित सेवा सफर
आरक्षी संजय कुमार (भर्ती: 10 अक्टूबर 2001) ने लगभग 24 वर्षों तक नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा दी। अपने शांत स्वभाव और जिम्मेदार कार्यशैली के लिए वे सहकर्मियों के बीच सम्मानित थे।
पुलिस विभाग ने कहा कि संजय कुमार की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। नैनीताल पुलिस परिवार अपने इस साहसी साथी की सेवाओं को सदा स्मरण रखेगा और शोक की इस घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..