

उत्तराखंड : बीते दिनों देश के अलग अकग राज्यों में रेलवे ट्रैक को किसी न किसी रूप में बाधित करने के षड्यंत्र सामने आने के बाद अब उत्तराखंड में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।जनपद हरिद्वार में रुड़की के समीप ढंडेरा रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे रेलवे ट्रैक पर शनिवार को पांच लीटर का एलपीजी गैस सिलेंडर पड़ा मिला। उस वक्त मालगाड़ी उधर से गुजर रही थी।
लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास भूछड़ी रेलवे से करीब 300 मीटर आगे शनिवार को सुबह पौने सात बजे तीन किलो का एक खाली गैस सिलिंडर मिलने से हड़कंप मच गया। ढंडेरा स्टेशन मास्टर ने सिलिंडर को कब्जे में ले लिया, जबकि जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रविवार सुबह 06:35 बजे, एक मालगाड़ी (BCNHL/32849) के लोको पायलट ने रुड़की (RK) के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि लंढौरा (LDR) और ढंढेरा (DNRA) के बीच किमी 1553/01 पर ट्रैक पर एक सिलेंडर मिला है. यह घटना ढंडेरा स्टेशन से लगभग एक किमी दूर है।
रेलवे अफसरों के मुताबिक, जिस जगह पर गैस सिलिंडर मिला, वहां पर रेलवे पटरी के एक ओर सैन्य एरिया की दीवार है। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम के कर्मी ने सिलिंडर उठाया तो वह खाली था, जिसे स्टेशन मास्टर ढंडेरा ने अपनी सुपुर्दगी में रख लिया।
रुड़की रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलिंडर मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि यह कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है। जीआरपी के अधिकारी साजिश से इनकार कर रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच करने की भी बात कर रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal