उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ


उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है. राज्य में कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है, जहां बीजेपी के तीन पूर्व विधायक, एक एक्स मेयर और एक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने पार्टी का दामन थाम लिया है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन अनुभवी नेताओं के आने से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सीधा फायदा मिलेगा।
कांग्रेस ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी. साथ ही, जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा. पार्टी का फोकस बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर रहेगा, जो राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं।
कौन-कौन हुए शामिल?
कांग्रेस का हाथ थामने वालों में रुद्रपुर से 2 बार के विधायक राजकुमार ठुकराल, भीमताल से चर्चित चेहरा लखन सिंह, घनसाली से बीजेपी विधायक रहे भीम लाल आर्य, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और सितारगंज से 2 बार के विधायक नारायण पाल का नाम शामिल है।
वहीं, बीजेपी से रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गौयल भी कांग्रेस से जुड़ गए. उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने सभी नेताओं का तहेदिल से स्वागत किया. इस मौके पर CWC सदस्यों समेत उत्तराखंड कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव से पहले इस तरह के दल-बदल आम बात है, लेकिन एक साथ कई प्रभावशाली नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है. इससे ना केवल संगठन मजबूत होगा बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।
आपको बता दें, उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं और यहां अगला चुनाव 2027 तक होना है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अभी से अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. बीते कुछ समय से राज्य में राजनीतिक दलों के बीच खींचतान और नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है. ऐसे में कांग्रेस इस मौके को अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, विपक्षी दलों का कहना है कि यह केवल चुनावी रणनीति का हिस्सा है और इससे जमीनी हकीकत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. वहीं कांग्रेस का दावा है कि जनता का भरोसा उसके साथ है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch – Haldwani सड़क पर गुंडागर्दी करने वालों की सर्विस हो गयी..
उत्तराखंड में बढ़ी कांग्रेस की ताकत_ भाजपा के पूर्व विधायकों समेत दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ
बनभूलपुरा की तस्कर जोया गिरफ्तार_36 लाख की स्मैक बरामद..Video
नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
उत्तराखण्ड – सरकार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी