Ad

आयुक्त दीपक रावत ने आयुष्मान कार्ड को लेकर सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी -जनता मिलन कार्यक्रम में आमजनमानस से मिलने पर आयुक्त दीपक रावत के संज्ञान मे आया कि कई ऐसे लोग है जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बन पाया है। आयुक्त ने इस सम्बन्ध में मंडल के सभी जिलाधिकारी को माह अप्रैल में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनपदों में शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं साथ ही उन्होंने कहा इन शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने ताकि आयुष्मान कार्ड से वंचित लोग अधिक से अधिक इस योजना का लाभ ले सकें।

ADVERTISEMENTSAd


आयुक्त रावत ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सालय में आयुष्मान योजना की सुविधा उपलब्ध है लेकिन अधिकांश निजी चिकित्सालयों के सूचना पट पर आयुष्मान कार्ड के बीमारियों के ईलाज का सूचना पट पर अंकन नही होेने पर आयुक्त ने गम्भीरता से लिया है। आयुक्त रावत ने मण्डल के सभी निजी चिकित्सालयों को निर्देश दिये है कि चिकित्सालयों में सूचना पट पर आयुष्मान कार्ड की बीमारियों के सम्बन्ध मे अंकन अवश्य करना सुनिश्चित करें। जिससे कि आम जनता को सूचना के अभाव में परेशानियों का सामना ना करना पडे।


मंडल आयुक्त रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन प्राइवेट चिकित्सालय में आयुष्मान योजना सुविधा प्रदान की जा रही है उन निजी चिकित्सालयों मे आयुष्मान योजना का अनुपालन करना सुनिश्चित करें ।


ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *