धान काटा, आंकड़े जुटाए, किसानों का दिल जीता_ DM रयाल का अनूठा अभियान


जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग में किया प्रतिभाग
रविवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम नवाड़ खेड़ा में किसान ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्वयं पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में भाग लिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग का उद्देश्य फसल उत्पादन के सही आंकड़े जुटाना है। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार किसानों के हित में फैसले लेती है। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन से जुड़ी जानकारी कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण, आयात-निर्यात नीति जैसी योजनाएं बनाने में मदद करती है।
रयाल ने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जब फसल को नुकसान होता है, तब इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किसानों को राहत राशि दी जाती है। साथ ही, सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी इन आंकड़ों को शामिल किया जाता है।
इस अवसर पर तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे, स्थानीय किसान और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal