सीएम ने 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने 146.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में बुनियादी ढांचे के विकास और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए कुल ₹146.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, ऊर्जा, निर्माण कार्यों सहित कुम्भ मेला-2027 से संबंधित प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।
जनपदवार प्रमुख स्वीकृतियां इस प्रकार हैं
नैनीताल (कालाढूंगी):
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए ₹3.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत।
बागेश्वर
बोड़ी धुराफाट पंपिंग योजना में ऊर्जा कुशल सेंट्रीफ्यूगल पंप सेटों की आपूर्ति और स्थापना के लिए ₹4.73 करोड़ की स्वीकृति।
हरिद्वार (रोशनाबाद)
अभियोजन विभाग के जनपदीय निदेशालय हेतु कार्यालय एवं सदर मालखाना निर्माण कार्य के लिए ₹7.07 करोड़ की स्वीकृति। प्रथम किस्त के रूप में 40% राशि निर्गत किए जाने का अनुमोदन।
कुम्भ मेला-2027 (हरिद्वार)
विभिन्न नव निर्माण कार्यों हेतु लगभग ₹113 करोड़ की योजना स्वीकृत। चालू वित्तीय वर्ष में ₹10 करोड़ की टोकन धनराशि अनुपातिक रूप से जारी करने का निर्णय।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
नाबार्ड के अंतर्गत कुल ₹17.58 करोड़ लागत की 20 योजनाएं स्वीकृत। इसमें उत्तराखण्ड जल संस्थान की 3 योजनाएं (₹9.22 करोड़) और उत्तराखण्ड पेयजल निगम की 17 योजनाएं (₹8.36 करोड़) शामिल हैं।
लोकतंत्र सेनानी पेंशन को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानी पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर, किच्छा निवासी देवकी देवी, पत्नी स्व. श्यामदत्त तिवारी को 14 जून 2017 से 13 अक्टूबर 2022 तक ₹16,000 प्रतिमाह तथा 14 अक्टूबर 2022 से ₹20,000 प्रतिमाह की दर से बकाया सहित पेंशन अनुमन्य किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com

उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक : बेरोजगार संघ का बड़ा दावा, बॉबी पंवार हिरासत में..Video
हल्द्वानी में बड़ी लापवाही,अब अफसर के वेतन से होगी वसूली_सड़क बनते ही खोद दी…
PM मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे, टैरिफ_वीजा_GST रिफॉर्म…
निर्वस्त्र किया फिर.. उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप,IG ने तलब की रिपोर्ट..
नकल वाला माफिया हाकम फिर गिरफ्तार