नैनीताल में सिस्टम पर कटाक्ष – अजीबोगरीब प्रतियोगिता


उत्तराखण्ड के नैनीताल में सोशियल मीडिया में एक तस्वीर और लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें चोक सीवर पार कूद, गटर रेस, अपशिष्ठ जल नृत्य, कूड़े को निशाने पर फेंको जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
नैनीताल में 191 सदस्यों वाले ‘सिटीजन फ़ॉर नैनीताल’ समेत कुछ अन्य ग्रुपों में ये मैसेज आज दोपहर से वायरल हो रहा है। उत्पल नाम के एक नौजवान ने इसे पोस्ट कर सभी सदस्यों को इस प्रतियोगिता में आमंत्रित किया है। उन्होंने नैनीताल के सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित करते हुए तीसरे वार्षिक मे-विला मानसून खेलों में भाग लेने के लिए चुनौती दी है।
उन्होंने आयोजन समिति ‘Toiletry International’ के स्लोगन, ‘क्योंकि जहां निकास नहीं, वहां नाटक सही !’ रखा है। इसमें, विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई हैं जैसे ग्रेट पेपर बोट गटर रेस, टॉयलेट जल में टिप-टो नृत्य, सीवेज पार लंबी कूद और कूड़े को निशाने पर फेंको(ताल में नहीं, गड्ढे में)रखी गई हैं। लेख में कहा गया है कि आइए, जब व्यवस्था बह जाए, तो हम ठहाके लगाएं ! इसकी तारीख – हर बरसाती दिन, स्थान – जहां भी पानी रुके, ड्रेस कोड – चप्पल, पॉलिथीन और स्वाभिमान का त्याग। स्लोगन में ये भी कहा गया है कि कागज़ी नाव लाएं, साहस दिखाएं – उम्मीदें छोड़ आएं। और आयोजक
Toiletry International- सबका साथ, सबका निकास !
अब इस प्रतियोगिता के प्रचार के बाद सदस्यों के संदेश आ रहे हैं। वो इसकी प्रशंसा करते हुए और ज्यादा प्रचारित करते हुए इसके पोस्टर लगाने की बात कह रहे है। किसी ने लिखा है कि जिलाधिकारी को भेज दो। नीता ने तो यहां तक लिख दिया है कि इसके बड़े पोस्टर बनाकर कलेक्ट्रेट, हाईकोर्ट, आयुक्त कार्यालय, चौराहों, तल्लीताल डाँठ और पर्यटक स्थलों पर लगा दिया जाए। इसे, संबंधित विभाग के लिए आई ओपनर भी बताया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी