CM धामी का बहनों को बड़ा तोहफा_ रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में 2 दिन फ्री Travel..


28 – 29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री सफर
रक्षाबंधन से पहले उत्तराखंड की बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को त्योहार का खास तोहफा देते हुए 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।
इन दोनों दिनों में उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में 100 प्रतिशत किराया छूट के साथ यात्रा कर सकेंगी। यानी बहनों को रोडवेज बस में सफर के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।
रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते और भावनाओं का पर्व है। इस दिन बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार से मिलने के लिए सफर करती हैं।
सरकार के इस फैसले से उन महिलाओं को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी, जो रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के पास जाने की तैयारी कर रही हैं। साथ ही उन्हें सार्वजनिक परिवहन के जरिए सुगम और सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा।
28-29 अगस्त को नहीं लगेगा किराया
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा। परिवहन निगम को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
महिलाओं को मुफ्त यात्रा देने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले आर्थिक भार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। शासनादेश में परिवहन निगम को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश
MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा