

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग हादसे के पीड़ितों से मिलने AIIMS ऋषिकेश पहुंचे. यहां पर सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना. इसके साथ ही सीएम धामी ने हादसे को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा-“घायलों का इलाज कराया जा रहा है और उनके परिवारजनों को सूचना दी जा रही है. अच्छे इलाज के सारे प्रबंध अस्पताल द्वारा किए गए हैं।
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर रौतेली के पास 23 यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है. वहीं इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ, फायर विभाग, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीमों ने मौके पर रेस्क्यू किया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल
ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए
टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
इंसानियत शर्मसार: हादसे में मृतक के शव से लूट करने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार_haldwani
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा_ बिहार का नया सीएम कौन..?