

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की के बेलड़ा प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी को सौंपने के आदेश दे दिए हैं। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मांग उठाई थी।
बता दें कि बेलड़ा गांव के एक युवक की मौत के बाद वहां विवाद गहरा गया था। गांव में पहुंची पुलिस पर पथराव होने से पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्च किया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों पर भी पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर दिए।
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने बेलड़ा प्रकरण के बारे में विस्तार चर्चा की। उनसे पूरे प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी से कराने का अनुरोध किया गया। सीएम ने उनकी मांग पर सीबीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को