CM धामी ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में 3-फीसद इज़ाफा..


उत्तराखंड के कॉर्पोरेशन और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा तोहफा दिया है. सीएम धामी ने प्रदेश में निगमों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. धामी सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के करीब 45 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा. संशोधित भत्ते का भुगतान 1 जनवरी 2022 से दिया जाएगा.
उत्तराखंड सरकार के इस फैसले से कॉर्पोरेशन और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. तीन प्रतिशत की इस वृद्धि के बाद सातवां वेतनमान लेने वाले कर्मचारियों को अब प्रति माह 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जनवरी 2022 से किया जाएगा. बढ़ती महंगाई के बीच प्रदेश सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..