Ad

झील में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी,शिनाख्त में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में भीमताल झील में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी। शव, झील में उतराता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
नैनीताल जिले की भीमताल झील में आज सवेरे एक युवती का शव उतराता मिला।

ADVERTISEMENTSAd

भीमताल के डाट क्षेत्र में मिले शव से सनसनी फैल गई। स्थानी लोगों ने भीमताल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला और छानबीन शुरू की। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। सी.ओ.प्रमोद कुमार साह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और प्रयास जारी हैं। पुलिस मौत के कारणों को जानने में जुट गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page