लालकुआं में झड़प : घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला,बचाव में आए अंगूठा कटा..


लालकुआं / हल्द्वानी
नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन दुकान खुलवाने को लेकर विवाद किया और विरोध होने पर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बीच-बचाव करने आए दामाद का अंगूठा कट गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी प्रेम प्रकाश होली के दिन अपने चाचा के घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कंचन पांडे, मुन्ना पांडे, हरीश पांडे और राहुल बिष्ट समेत कुछ लोग वहां पहुंचे और जबरन दुकान खोलने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया और घर में घुसकर धारदार हथियार से वार कर दिया।
हमले के दौरान प्रेम प्रकाश के दामाद सागर आर्य जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनका अंगूठा कट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना में एक अन्य व्यक्ति के सिर में भी गंभीर चोट आई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से किया गया। उनका कहना है कि आरोपी योजना बनाकर मौके पर पहुंचे और हमला करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत भी चल रही है। वहीं गंभीर जानलेवा हमले के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..