माउंटेन नेचर ट्रेल में बच्चों ने देखे जंगल के राज़ : वन्यजीव और पर्यावरण का अनोखा सफर


उत्तराखण्ड के नैनीताल में माउंटेन नेचर ट्रेल पर चलते चलते वन्यजीव एक्सपर्ट्स ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को वन व वन्यजीव के बारे में अनजाने सच की विस्तार से जानकारियां दी।
नैनीताल मॉन्टेनयरिंग क्लब द्वारा अयोजित माउंटेन नेचर ट्रेल में शहर और हल्द्वानी के 130 छात्र छात्राएं और शिक्षक के साथ कुल 200 प्रकृति प्रेमी पहुंचे। यहां, डब्ल्यू.आई.आई.के पूर्व निदेशक डॉ.जी.एस.रावत ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण और फूल पौंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने, जंगल को समझने और उसका सम्मान करने की जानकारी दी। कहा कि बाच्चों में इच्छा तो है लेकिन उन्हें पूरी जानकारियां लेने के लिए बहुत मेहनत करनी बांकी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से आकर मेन्टल मैप और नोट बनाने चाहिए। पद्मश्री अनूप साह ने भी बच्चों को जंगल के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बच्चों के लिए माह में एक बार नेचर स्टडी का सब्जेक्ट अनिवार्य करना चाहिए। कहा कि यहां के मेडिसिनल प्लांट्स की जानकारी बच्चों को दी गई है।
विशेषज्ञों ने बताया कि ट्रेल के दौरान उन्हें ‘लीच’ नहीं मिली जिसका कारण एसिड रेन है और वजह अत्यधिक गाड़ियों का आना है। उन्होंने लाईकेन से पर्यावरण का रिश्ता और उसका इंडिकेटर बताया। टिफ़िन टॉप से निकलकर ट्रेल, पाइथन वैली तक पहुंचा। एक्सपर्ट्स ने जंगल में हो रहे मशरूम, औषधि, पेड़ पौधे, वन्य जीव व उनके आहार की अनसुनी जानकारियां दी।
लगभग 8 किलोमीटर के इस ट्रैक में डॉ.नवीन पाण्डे, प्रिंसिपल बी.एस.मेहता, प्रिंसिपल मंनोज पाण्डे, अक्षोभ सिंह, राजेश साह, डॉ.ललित तिवारी, मनोज साह, सुषमा टम्टा, अनिल बिष्ट, पुष्पा दरमवाल, पूनम दोहन, उमा भाकुनी, मानसी, हुमेरा सिद्दीकी, दीपा आर्या, निमिता वर्मा, कुंदन सुयाल आदि के साथ वन विभाग से वन दरोगा और उनकी टीम पहुंची थी।
ट्रेल में सी.आर.एस.टी.इंटर कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर, राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, पी.एम. ए.यू.जी.जी.आई.सी., बिशप शौ इंटर स्कूल, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, डी.एस.बी.कैंपस, एस.डेल और हल्द्वानी का वाइट हॉल स्कूल के छात्र छात्रा पहुंचे थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal