Ad

हल्द्वानी में ईद-उल-अज़हा की तैयारियाँ, एसपी ने कहा_अफवाहों से बचें,सौहार्द बनाए रखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ईद-उल-अज़हा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, एसपी सिटी ने की सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील अपील

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी — आगामी ईद-उल-अजहा के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर आज एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी स्थित मीटिंग हॉल में एक अहम पीस कमिटी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कमिटी सदस्यों, धार्मिक प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने सभी उपस्थितजनों को आगामी ईद की शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश दिया कि यह पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे त्योहार को संयम, सहयोग और सांप्रदायिक एकता के साथ मनाएं।

सांप्रदायिक सौहार्द की अपील

एसपी सिटी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति जानबूझकर किसी धर्म का अपमान करेगा, उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी, और आवश्यकतानुसार पिकेट और गश्त बढ़ाई जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखें और बाजारों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने यह अपील की कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाए और सार्वजनिक मार्गों या सड़कों पर नमाज अदा करने से परहेज किया जाए। साथ ही, सभी धार्मिक अनुयायियों से अनुरोध किया गया कि वे दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं।

ईद के दौरान कुर्बानी को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि केवल अधिकृत कुर्बानी स्थलों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। खुले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों या सड़कों पर कुर्बानी करना प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम और जल संस्थान को सफाई और वेस्ट डिस्पोजल की दिशा में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

वर्तमान डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय किया गया है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सघन निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भ्रामक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिजली – पानी जैसी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बाधित न हो

बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि ईद के दौरान बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे। इसके लिए जल संस्थान, विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, तहसीलदार हल्द्वानी, कोतवाल हल्द्वानी राजेश कुमार यादव, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, नगर निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, धार्मिक नेता, अभिसूचना इकाई एवं थाना पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page