
हल्द्वानी शहर अंतर्गत थाना वनभूलपुरा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई घटना की मजिस्ट्रीयल जांच करेंगे मंडलायुक्त दीपक रावत – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
कुमाऊं आयुक्त को 15 दिनों के भीतर हल्द्वानी वनभूलपुरा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को थाना वनभूलपुरा, हल्द्वानी और निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई हिंसात्मक घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु जांच अधिकारी नामित किया गया है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने घटना की निष्पक्ष जांच 15 दिनों के भीतर संपादित करते हुए जांच आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आदेश में लिखा है –
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा में दिनांक 08.02.2024 को हुई घटना की मजिस्ट्रेट जाँच के संबंध में।
उपरोक्त विषयक कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 08.02.2024 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनभूलपुरा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आयुक्त, कुमायूं मण्डल द्वारा मजिस्ट्रेट जाँच सम्पादित किये जाने का शासन स्तर पर सम्यक् विचारोपरान्त निर्णय लिया गया है।
02- अतः इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ कि उक्त घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जाँच 15 दिवस के भीतर सम्पादित करते हुए तत्संबंधी जाँच आख्या शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
03- प्रकरण में घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत आपका व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी