उत्तराखंड पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ..


उत्तराखंड में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से यमकेश्वर की ओर रवाना हुए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के लिए मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को वह पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला उत्तराखंड दौरा है।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
अपनी मां और साथ पढ़े हुए दोस्तों से मिलेंगे सीएम योगी
कॉलेज परिसर में कार्यक्रम स्थल के पास एक बड़ा सा पंडाल बनाया जा रहा है, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बचपन के साथियों और इस क्षेत्र के तमाम लोगों को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ के साथ पढ़े हुए लोगों और उनके बचपन के दोस्त काफी खुश हैं. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्री भी शामिल रहेंगे. अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण करने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने गांव अपनी मां का आशीर्वाद लेने जाएंगे. बताया यह जा रहा है कि वे शाम को यहां पहुंचेंगे और रात को अपने घर पर ही योगी आदित्यनाथ रुकेंगे.
गुरु महंत अवैद्यनाथ से प्रभावित होकर संन्यासी बने थे सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ जिनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, वह भी योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर से कुछ ही दूर स्थित कांडी गांव के रहने वाले थे. महंत अवैद्यनाथ के बचपन का नाम कृपाल सिंह बिष्ट था. कांडी गांव के लोग बताते हैं योगी आदित्यनाथ उनके दूर के रिश्तेदार थे. अपने कॉलेज के दिनों में योगी आदित्यनाथ महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए और उन से प्रभावित होकर योगी आदित्यनाथ ने सन्यास ले लिया था. महंत अवैद्यनाथ ने श्री योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था.
सीएम योगी का अभी तक का संभावित शेड्यूल
· सुबह 11.30 के बीच करीब लखनऊ से देहरादून के लिए निकलेंगे
· देहरादून में उनका स्वागत होगा फिर हेलीकॉप्टर से बिथयानी गांव
· लगभग दोपहर 3 बजे का कार्यक्रम है, वहां सभा होगी
· उसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली