Ad

अक्षय त्रितया को लक्ष्मी के वाहन का हुआ रैस्क्यू, देखिये यहां इस हालत में मिला ‘सफेद उल्लू’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल – उत्तराखंड के भीमताल में एक पिक अप वैन में लटके एक दुर्लभ प्रजाति के उल्लू को वन्यजीव प्रेमी ने रैस्क्यू कर वन विभाग को सौंपने की तैयारी कर ली है ।

ADVERTISEMENTSAd

बताया गया है कि वन विभाग की टीम उल्लू को सुरक्षित स्थान में इलाज के लिए ले जाने के लिए निकल पड़ी है ।
नैनीताल जिले के भीमताल में मंगलवार सवेरे लक्ष्मी का वाहन कहे जाने वाले एक उल्लू को वन्यजीव प्रेमी जगदीश महतोलिया ने रैस्क्यू कर अपने पास सुरक्षित रख लिया । जगदीश ने बताया कि माल भरकर जा रही एक पिक अप जीप में उन्होंने इस उल्लू को लटका देखा । आश्चर्य और उत्साह से भरे जगदीश ने पिकअप रुकवाकर उल्लू को रैस्क्यू किया तो वो जिंदा निकला ।

उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल भवाली वन विभाग को दे दी । जगदीश ने बताया कि भवाली से वन विभाग की एक टीम इस दुर्लभ उल्लू को लेने के लिए निकल पड़ी है । अक्षय त्रितया के दिन लक्ष्मी का वाहक मिलने से सभी उत्साहित हैं । उत्तराखंड के जंगलों में इस तरह के उल्लू पाए जाते हैं । इसे इंडियन ‘बार्न उल्लू’ या ‘सफेद उल्लू’ के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड में बार्न आउल की संख्या काफी कम है इसलिए इसे दुर्लभ उल्लू की श्रेणी में इसे शामिल किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *