कल हल्द्वानी में मुख्यमंत्री, जानिए रूट और डायवर्जन डिटेल..


हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम
दोपहर 1:00 बजे – एफटीआई मैदान, हल्द्वानी आगमन
दोपहर 1:30 बजे – होटल अमरदीप में मीडिया से संवाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस
दोपहर 3:00 बजे – एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में सहभागिता
शाम 4:10 बजे – जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
शाम 5:10 बजे जमरानी बांध से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान
रात्रि विश्राम – काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी भ्रमण के दौरान ट्रैफिक/डायवर्जन प्लान
04 फरवरी 2026 दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
भारी माल वाहनों के लिए
रुद्रपुर/रामपुर रोड से TP नगर की ओर आने वाले भारी वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से बरेली रोड होते हुए जाएंगे।
TP नगर से रुद्रपुर/रामपुर रोड जाने वाले भारी वाहन सतवाल पेट्रोल पंप → मुक्त विश्वविद्यालय → तीनपानी मार्ग से जाएंगे।
रोडवेज बसों के लिए
रुद्रपुर/रामपुर रोड से रोडवेज स्टेशन आने वाली बसें **गन्ना सेंटर → बरेली रोड → तीनपानी → मंडी होते हुए स्टेशन पहुंचेंगी।
सिडकुल / प्राइवेट बसों के लिए
काठगोदाम/पर्वतीय क्षेत्र जाने वाली बसें गन्ना सेंटर → बरेली रोड → तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारिमन तिराहा से जाएंगी।
मुखानी/लालढांठ की ओर जाने वाली बसें पंचायतघर तिराहा → RTO रोड से आवागमन करेंगी।
छोटे वाहनों के लिए
मुखानी/लालढांठ जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा → RTO रोड से जाएं।
पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा → तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड से जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र जाने वाले वाहन नारिमन तिराहा → गौलापार रोड से डायवर्ट किए जाएंगे।
अन्य वाहन कॉल्टेक्स तिराहा → पंचक्की तिराहा → चंबल पुल से जाएंगे।
VIP कार्यक्रम के दौरान VIP रूट को जीरो ज़ोन घोषित किया जाएगा।
VIP रूट पर पड़ने वाले सभी कटों से किसी भी प्रकार के वाहन का मुख्य मार्ग में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार
हरिद्वार में अवैध कब्जों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के निर्देश
हल्द्वानी में दुकानों का किराया बढ़ेगा,टैक्स में 25% छूट
हज 2026 : आखिरी किस्त का अलर्ट,सर्कुलर जारी_जानें कैसे करें भुगतान
धामी कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर_ 16 प्रस्तावों को मंजूरी..