मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा, कारोबारियों को सौंपी चाबियां_खिलाड़ियों को किया सम्मानित


उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के मुख्य गेट का निरीक्षण किया। इसके पश्चात माँ नयना देवी मंदिर परिसर के आगे बनी भोटिया माला बाजार की 16 दुकानों को जल संस्थान के पम्प हाउस के आगे शिफ्ट करने की मुहिम में व्यवसायियों को नई दुकानों की चाबियां सौंपी।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।
नैनीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित सादे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मैडल जितने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने, नीरज, नकुल देव साह को पुरष्कृत किया।
इसके बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम करने वाले नाव्या पाण्डे, वैभव पड़ियार, चेतन बिष्ट, अविघ्नं नेगी, कु.दीपाली थापा, कु.भूमिका जंतवाल, कु.लतिका भंडारी, कु.भार्गवी, श्रद्धा जोशी, कु.कोमल और को सम्मानित किया। सी.एम.ने वॉक फ़ॉर एनवायरनमेंट के लिए नन्हें बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, गर्ल्स गवर्नमेंट इंटर कॉलेज(जी.जी.आई.सी.), दा मदर्स हार्ट स्कूल, सनवाल स्कूल, सी.आर.एस.टी., मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर आदि के छात्र छात्रा रहे।
मुख्यमंत्री के साथ विधायक सरिता आर्या, विधायक राम सिंह केड़ा, हल्द्वानी मेयर जगराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सुरेश भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की आदि रहे। प्रशासनिक अमले में कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आई.जी.कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, सी.डी.ओ.अनामिका आदि बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
सी.एम.ने जनता को संबोधित करते हुए एन.के.आर्या क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि खेल से अनुशासन और संघर्ष के भाव पैदा होते हैं। खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से जगृति पैदा की जा रही है। हमारे राज्य ने राष्ट्रीय से बढ़कर अंतराष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन किया।
हमने नैशनल गेम्स में 103 मैडल जीतकर इतिहास रचा है। राज्य में स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान को लागू करेंगे। नई खेल नीति में मेडल पर नौकरी और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जा रहा है। मातृशक्ति उत्पाद और उपक्रम बनाकर हमें सम्मान दिला रही हैं। डेमोग्रेफी खराब नहीं होने देंगे, हमने काफी हद तक सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया है। मेट्रोपोल पार्किंग का काम शुरू होगा। बलियानाला और पाषाण देवी मंदिर के समीप भूस्खलन का ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल कोर्ट की मांग की थी, जिसे बनाकर आज उन्हें सौंप दिया गया है। मानसखंड मंदिर माला मिशन मार्ग का सौन्दर्यकरण। भ्रष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, भरष्टाचार के मामले में बक्शा नहीं जाएगा। कहा कि आई.ए.एस., पी.सी.एस.या कोई और अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार करेगा तो जेल की हवा खाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर