Ad

चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए : मुख्यमंत्री अफवाहों पर सख्ती के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में चारधाम यात्रा और राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENTSAd

यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई चर्चा के बाद आयोजित की गई, जिसमें राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन तैयारियों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि इस समय लाखों श्रद्धालु राज्य के विभिन्न हिस्सों में आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों की मुख्य बातें:

चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सुरक्षा प्रबंध: यात्रा मार्ग और चारों धामों – बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री – में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएं।

राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़े: उत्तराखंड स्थित ऊर्जा संयंत्र, बांध, वैज्ञानिक व सामरिक महत्व के संस्थान तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाए।

संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी: सीमावर्ती क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को सक्रिय किया जाए। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता को सही सूचना और अफवाहों से बचाव: मुख्यमंत्री ने अपील की कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और केवल प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कार्मिकों की छुट्टियां रद्द: आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर सभी शासकीय सेवकों की छुट्टियों पर रोक लगाने को कहा गया है ताकि आपात स्थिति में मानव संसाधन की कोई कमी न हो।

आपातकालीन सेवाओं की तैयारी: अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी आवश्यक दवाइयों, खाद्य पदार्थों और आपूर्ति श्रृंखला को सुनिश्चित करने के लिए जिला और तहसील स्तर पर विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।

नागरिक सुरक्षा और राहत कार्य: स्वयंसेवी संगठनों और नागरिक सुरक्षा दलों को प्रशिक्षण देकर आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य को अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का निर्णय राज्यवासियों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगोली और वी.के. सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page