Ad

ED अधिकारी के ठिकानों पर CBI की छापेमारी,56 लाख कैश बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बड़ी खबर आ रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। शिमला में ED अधिकारी के घर और दफ्तर पर की गई छापेमारी में 56 लाख रुपये की नकद राशि समेत भारी मात्रा में संपत्ति बरामद हुई। सीबीआई ने बताया कि आरोपी अधिकारी पर तीन साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) मामले में रिश्वत लेने का आरोप है।

ADVERTISEMENTSAd

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने आरोपी के भाई को भी हिरासत में लिया है, जो एक पब्लिक सेक्टर बैंक में मैनेजर के तौर पर दिल्ली में तैनात है। इस मामले में चंडीगढ़ स्थित सीबीआई ऑफिस में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट, 1988 की धारा 7A के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि आरोपी अधिकारी फरार है।

सीबीआई टीम ने चंडीगढ़ से शिमला पहुंचकर आरोपी के आवास और कार्यालय की तलाशी ली, जहां कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जब्त किए गए। हालांकि, तलाशी के दौरान आरोपी ED अधिकारी और एक बिचौलिया दोनों ही फरार थे।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page