

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आज 19 जुलाई शुक्रवार को बड़े स्तर पर आईएफएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है।
प्रमुख वन संरक्षक विजय कुमार को अब जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले वह मुख्य परियोजना निदेशक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना देख रहे थे।
प्रमुख वन संरक्षक बीपी गुप्ता को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत और मुख्य वन संरक्षक प्रशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख वन संरक्षण गिरजा शंकर पांडे से कैंपा की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तराखंड वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है.
रंजन कुमार मिश्रा को अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपा परियोजना की जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से दी गई है. मनोज चंद्रन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांश एवं रेशा विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।
पीके पात्रों को मुख्य परियोजना निदेशक उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना (जायका) भेजा गया है. धीरज पांडे को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई है. उनसे निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
साकेत बडोला को अब कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का निदेशक बनाया गया है. इससे पहले वह राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे थे.
नीतीश मणि त्रिपाठी को सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
मयंक शेखर झा को क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम भेजा गया है.
कल्याणी को DFO रुद्रप्रयाग और उपवन संरक्षक केदारनाथ वनप्रभाग के जिम्मेदारी दी गई है।
कुंदन कुमार को उपवन संरक्षक हल्द्वानी वन विभाग और अनुसंधान हल्द्वानी की जिम्मेदारी मिली है।
अभिमन्यु को उपवन संरक्षक चकराता वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
















लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात