नैनीताल में छोटा भाई बना भाई का दुश्मन_ बोतल और पत्थर से सिर फोड़ा..Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में नशेड़ी भाई बना अपने भाई का दुश्मन। छोटे भाई ने बड़े भाई का पत्थर और कांच की बोतल मारकर सिर फोड़ा। पुलिस ने घायल को एम्ब्युलेंस से इलाज के लिए भेजा और आरोपी को मेडिकल के लिए पहुंचाया।
नैनीताल में तल्लीताल के हरिनगर क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय आकाश और उसके बड़े भाई 35 वर्षीय रवि में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। साफसफाई का काम करने वाले परिवार में छोटा बेटा आकाश नशे का आदि बताया जा रहा है। घटना के अनुसार, रवि घर में था जब उसका छोटा भाई आज शाम घर पहुंचा।
आकाश ने रवि के साथ कहासुनी के बाद उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद उसने घायल रवि के सिर पर कांच की बोतल भी दे मारी। मोहल्ले ने इस पूरी घटना को देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने घायल रवि को अस्पताल भेजा और आकाश को कब्जे में लेकर रस्सियों से बांध दिया। दोनों के पिता मेले में सफाई का कार्य करते हैं। अस्पताल से जानकारी मिली है कि रवि को नौ टांके आए हैं।
बड़े भाई रवि ने बताया कि वो शाम को घर में बैठा था, जब उसका छोटा भाई आकाश नशे की हालत में घर आया और बेवजह सर पर पत्थर मार दिया और फिर बोतल फोड़ दी। कहा कि इस घटना को पूरा मोहल्ला देख रहा था। पिता ने बताया कि वो नंदा देवी महोत्सव में सफाई का काम कर रहे थे और जब घर लौटे तो किसी ने रास्ते मे बताया कि उनके बेटों के बीच झगड़ा हुआ है। वो सीधे अस्पताल भागकर आए हैं और उन्हें लड़ाई का कारण पता नहीं है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस
नवरात्रि पर नैनीताल पहुंचीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों में सेल्फी लेने की होड़_Video
बाबा साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, मूल निवासी संघ ने CM को भेजा ज्ञापन