BREAKING : (उत्तराखंड) अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली जा गिरी खाई में..चालक की मौत.. 2 घायल..

ख़बर शेयर करें

चकराता से कालसी की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली साहिया से पहले मैगी प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजस्व पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उपचार को सीएचसी साहिया पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर घायलों को विकासनगर के लिए रेफर कर दिया गया।


विकासनगर अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर घायल ट्रैक्टर चालक ने दम तोड़ दिया। राजस्व पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।


मंगलवार की रात साहिया बाजार से करीब दो किमी पहले हादसा हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा ने बताया कि ट्रैक्टर पर सवार दो लोग चकराता से कालसी जा रहे थे।

इस दौरान तेज ढलान वाले मोड़ पर ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सीधे सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। चालक विजयपाल निवासी हरिपुर-कालसी और अजय निवासी कुरौली-साहिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर राजस्व पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी साहिया ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें एंबुलेंस से हायर सेंटर उपजिला चिकित्सालय विकासनगर रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *