BREAKING : (उत्तराखंड) पूर्व IFS अधिकारी किशनचन्द अरेस्ट..


देहरादून : विजिलेंस ने कई दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर उत्तराखंड से फरार चल रहे और बचने के ठिकाने तलाश रहे विवादित पूर्व आईएफएस भगोड़े अफसर किशनचंद को वैशाली गाज़ियाबाद से अरेस्ट कर लिया है। एडीजी विजिलेंस अमित सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है आपको बताते चलें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर किशन चंद से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही थी और जांच में विजिलेंस को कई खामियां मिली थी।
इसके आधार पर विजिलेंस बयान के लिए किशनचद की तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार चल रहा था । बता दें कि किशनचंद पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में तैनाती के दौरान मोरघट्टी और पाखरो में अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराने, हरे पेड़ों के कटान, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल बनाकर ठेकेदारों को भुगतान करने के आरोप लगे हैं।
गाजियाबाद -आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद को गाजियाबाद के वैशाली से उत्तराखंड विजिलेंस ने किया गिरफ्तार।
भ्रष्ट अधिकारी किशनचंद को उत्तराखंड विजिलेंस की टीम गाजियाबाद से गिरफ्तार करके हल्द्वानी के लिए रवाना हुई।
कल किशन चंद को हल्द्वानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और वित्तीय अनियमितता के मामले में विजिलेंस की ओर से किया गया था किशनचंद पर मुकदमा दर्ज।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी किशन चंद को तलाशने में लगी थी विजिलेंस की करीब आधा दर्जन टीमें।
उत्तराखंड विजिलेंस टीम को मिली बड़ी सफलता।
राजनीतिक संरक्षण किशनचंद के नहीं आया काम खानी पड़ेगी जेल की हवा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड बजट सत्र live _ कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा..
Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video
नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा
T20 वर्ल्ड कप : भारत बना वर्ल्ड चैंपियन..
Physically Fit, Mentally Hit: महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनने का मंत्र