BREAKING : (उत्तराखंड) खाई में गिरी कार 5 लोगों के मौत की खबर..

जनपद चमोली के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है । यह दुखद घटना गाड़ी गांव के समीप कोरेलधार क्षेत्र में उस समय घटी, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी पाँच लोग निजमुला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गाँव हरमनी (विकासखंड दशोली) लौट रहे थे। शाम लगभग 6:30 बजे यह हादसा हुआ, लेकिन तेज आंधी, तूफ़ान और मूसलधार बारिश के कारण देर रात तक किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर चमोली थाना पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और दुर्गम भौगोलिक स्थिति के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन और राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला