BREAKING NEWS : जागेश्वर धाम में इस भाजपा सांसद ने मंदिर प्रशासन पर करी गलियों की बौछार ..पुरोहितों में आक्रोश वीडियो हुआ वायरल

जागेश्वर धाम : भगवान के दर पर दर्शन करने आए बीजेपी सांसद से समय सीमा का हवाला देने पर मंदिर समिति को गाली गलौच सुननी पड़ी।गाली गलौच और अभद्रता की वीडियो वायरल हो गया है।
आरोपों में नेता जी की इस अमर्यादित हरकत पर पूरे क्षेत्र और पुजारी वर्ग में सांसद की भाषा और अभद्रता को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।सावन माह में जागेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुच रहे है, रोजाना शाम 6 बजे मंदिर का मुख्य गेट बंद किया जाता है।
भक्त इस नियम का पालन करते हैं लेकिन शनिवार को यूपी से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप समय सीमा बीत जाने पर भी मंदिर से बाहर नही आये, जिसके बाद प्रबंधक और सांसद के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गयी।
मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि रोज शाम 6 बजे दर्शन के लिए मंदिर के द्वार बंद हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सांसद धर्मेन्द्र कश्यप समय सीमा बीतने के बाद भी मंदिर में जमे रहे। उनसे अनुरोध करने वह स्वयं गए पर सांसद अभद्रता और गाली गलौच पर उतर आए। आरोपों में लोग उन्हें आंवला बरेली के सांसद बता रहे हैं। जो गालियां दी जा रही है वह इतनी अमर्यादित हैं कि उनका जिक्र नहीं किया जा सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात