Ad

BREAKING NEWS : (JAMMU Encounter)जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत पांच जवान शहीद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जम्मू कश्मीर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है पुंछ के सूरनकोट में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान आज एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए. इस इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. उसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ था. एनकाउंटर अभी भी जारी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में डीकेजी के पास एक गांव में तड़के एक अभियान शुरू किया गया.

ADVERTISEMENTSAd

अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों के साथ आतंकवादियों के नियंत्रण रेखा पार कर चरमेर के जंगल में छुपे होने की खबर मिली थी. मौके पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है, ताकि आतंकवादियों के निकलने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें. गौरतलब आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों की तरफ से ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


इससे पहले, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है. अभियान अब भी जारी है. उन्होंने बताया कि दूसरी मुठभेड़ बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में हुई, जहां लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है. वह शाहगुंड बांदीपुरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था.’’ 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *