BREAKING : ओमिक्रोन के संक्रमण को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को शासन ने दिए निर्देश..ज़रूरी हो तो नाइट कर्फ्यू औऱ पाबंदियां..

उत्तराखंड : देहरादून जनपद में ओमिक्रोन वायरस का एक केस मिलने के फलस्वरूप आज 23 दिसम्बर, 2021 को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, पुलिस महानिदेशक तथा महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड की उपस्थिति में ऑमिकॉन (Omicron ) वेरियन्ट के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में उच्च स्तरीय विचार-विमर्श किया गया तथा समस्त जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को उक्त वायरस से बचाव हेतु ठोस कार्यवाही
जैसे-अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाईयां इत्यादि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये एवं इसके अतिरिक्त ऑमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट के संक्रमण को रोकने से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त जनपदों को कोविड जाँच तथा टीकाकरण हेतु डोर-टू-डोर सर्वे को तीव्र गति से कराया जाये तथा दिन-प्रतिदिन ऑमिकॉन (Omicron) वेरियन्ट के संक्रमण से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाया जायेगा। यदि आवश्यकता होगी तो नाइट कर्फ्यू अथवा अन्य प्रतिबन्ध लगाये जाने पर भी विचार किया जायेगा ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी