कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के अन्देशे को देखते हुए यहां किया गया मॉक ड्रिल..

Mock Drill : नैनीताल में कोरोना संक्रमण के खतरे समेत क्रिस्टमस और न्यू ईयर में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए बीड़ी अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया। बीड़ी पांडेय अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर धामी ने बताया कि कोरोना में इस्तेमाल किये जाने वाले सभी उपकरणों समेत ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर का परिक्षण किया गया है।
पूरे देश मे ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों और विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की चेतवानी को देखते हुए नैनीताल स्थित बीड़ी पांडेय अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया। इस ड्रिल में कोरोना में उपयोग किये जाने वाले उपकरणों का परिक्षण किया गया। पीएमएस के.एस. धामी ने बताया कि अस्पताल में स्थित 500 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट को सवेरे 8 बजे से 2 बजे तक खोला जा रहा है और हर तीन घंटे में ऑक्सीजन की निगरानी की जा रही है। साथ ही सभी वार्डो में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्लांट से की जाएगी। डॉक्टर धामी ने बताया कि ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को भी चलाया गया है। इसके साथ ही वेंटिलेटर, कार्डियेक मशीन का भी परिक्षण किया गया है।
पीएमएस धामी ने ये भी बताया कि कीरोन को देखते हुए टेस्टिंग और सैंपलिंग नियमित तौर पर की जा रही है। लोगो को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए बताया जा रहा है।
के.एस. धामी, पीएमएस।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..