BREAKING : यहाँ SDM की गाड़ी हुई दुघर्टना ग्रस्त , ड्राइवर की मौके पर मौत..SDM की हालत नाज़ुक


हरिद्वार- लक्सर एसडीएम संगीता कन्नौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त एसडीएम लक्सर के ड्राइवर की मौके पर हुई मौत
एसडीएम को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया रेफर
लक्सर से रुड़की की ओर दौड़ रहे कंटेनर ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर
पीआरडी जवान चला रहा था एसडीएम की गाड़ी जिसकी मौके पर हुई मौत।
हरिद्वार लक्सर उप जिलाधिकारी संगीता की गाड़ी का भयंकर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एसडीएम के गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्सर से रुड़की ओर जा रहे ट्रक ने एसडीएम गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उप जिलाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। एसडीएम लक्सर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। एसडीम की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..
उत्तराखंड : खतरनाक सुसाइड ? एक दिन में दो कोशिशें_ बाथरूम में मिला शव