BREAKING : नैनीताल के कैमल्स बैक की पहाड़ियों में धधकी भयावह आग..


ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के कैमल्स बैक की पहाड़ी पर अचानक आग धधक गई। सूखी घांस होने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। क्षेत्र में तेज हवा के चलते आग लगातार ऊपर को फलती जा रही है। गनीमत है कि उस क्षेत्र में न तो बशासत है और न ही वनस्पति या पेड़ पौधे। आग की सूचना के बाद वन महकमे की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
बता दें की हर वर्ष शीतकाल के ठीक बाद सूखी घांस और वनस्पति में लगी आग से जंगलों में आग देखने को मिलती है। इससे, प्रदेश के लाखों हैक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ते हैं। उच्च न्यायालय भी इसे रोकने के लिए वन महकमे को सख्त निर्देश जारी कर चुका है।
वन विभाग ने भी वनाग्नि रोकने के लिए महत्वपूर्ण योजना बनाई है। दिसंबर के शुरू में वनाग्नि का तांडव शुरू होने से फायर सीजन और ड्राई स्पेल के दौरान आग की भीषण घटनाएं होने की आशंका जताई जा सकती हैं। वनाग्नि से वन्यजीवों को भारी श्रति भुगतनी पड़ती है। आग की चपेट में आकर वन्यजीव की जान भी चले जाती है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस