सहकारिता में ब्रह्मदेव झा की मजबूत पकड़ फिर साबित_ पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की जमानत जब्त


रामनगर सहकारी चुनाव में एक बार फिर निवर्तमान अध्यक्ष ब्रह्मदेव झा का मजबूत जनाधार और प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला। रामनगर सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड में संचालक पद के लिए हुए चुनाव में ब्रह्मदेव झा और पूनम नेगी ने शानदार जीत दर्ज कर अपने समर्थकों में उत्साह भर दिया।
पूर्वी रामनगर किसान सेवा सहकारी समिति भवानीगंज के अंतर्गत व्यक्तिगत सीट वार्ड-9 में हुए मुकाबले में ब्रह्मदेव झा ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए बीजेपी के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत की जमानत तक जब्त करा दी। चुनाव परिणामों के अनुसार ब्रह्मदेव झा को 85 मत प्राप्त हुए, जबकि वीरेंद्र सिंह रावत को मात्र 2 वोट मिले। वहीं 1 मत निरस्त घोषित किया गया। इस परिणाम ने क्षेत्रीय राजनीति और सहकारिता क्षेत्र में ब्रह्मदेव झा की मजबूत पकड़ को फिर साबित कर दिया।
वहीं व्यक्तिगत वार्ड-8 के संचालक पद पर हुए चुनाव में पूनम नेगी ने जीत दर्ज की। पूनम नेगी को कुल 48 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी वीरेंद्र सिंह रावत (बसई) को 37 मत मिले।
सहकारी समिति के इन चुनाव परिणामों के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। चुनावी नतीजों को सहकारिता क्षेत्र में ब्रह्मदेव झा के प्रभाव और संगठनात्मक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। लगातार मजबूत जनसमर्थन के चलते यह जीत आने वाले समय में स्थानीय सहकारी राजनीति में नए समीकरण भी तय कर सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
BREAKING – नैनीताल फ्लैट्स ग्राउंड पर होगी ईद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी इजाजत
HighCourt- चर्चित यौन शोषण मामले में युवती की समझौता और नरेश पांडे की सुरक्षा याचिका खारिज