नैनीताल जिला पंचायत सीट पर भाजपा की दीपा विजयी..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में सस्पेंस खत्म हो गया है। पूरे प्रदेश भर की निगाहों का केंद्र बनी नैनीताल सीट में बीते दिनों से चल रही भारी राजनीतिक उठा पटक के बाद आखिरकार आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिनकी मतगणना बीती 14 अगस्त की रात को हुई थी।

नैनीताल जिला पंचायत सीट से अध्यक्ष पद के लिए दीपा दरमवाल को विजयी घोषित किया गया है।

देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।

उत्तराखण्ड में नैनीताल के चर्चित जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव मतदान में आज निर्वाचन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की दीपा दरमवाल और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट को विजेता घोषित किया है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की दीपा दरमवाल के सामने कॉंग्रेस की पुष्पा नेगी थी। जबकि उपाध्यक्ष पद पर कॉंग्रेस की देवकी बिष्ट के सामने भाजपा के बहादुर सिंह नगदली थे।

भाजपा की उम्मीदवार दीपा दरम्वाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को महज एक वोट से हराया। दीपा को कुल 11 वोट मिले, जबकि पुष्पा नेगी को 10 वोट प्राप्त हुए। एक वोट रद्द कर दिया गया।

परिणामों की घोषणा नैनीताल जिला कोषागार में की गई। कड़े मुकाबले के बाद दीपा दरम्वाल ने अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा।

वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर दिलचस्प स्थिति देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस की देवकी बिष्ट के बीच बराबर वोट मिलने के कारण फैसला टॉस के माध्यम से किया गया। किस्मत ने देवकी बिष्ट का साथ दिया और वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनी गईं।

जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और संगठन की जीत है उन्होंने जनता का आभार जताया है।

खबर अपडेट हो रही है

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *