

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भी टिकट दिया गया है. वह मंडी से चुनाव लड़ेंगी. सीता सोरेन को दुमका से टिकट दिया गया है।
पार्टी ने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह कांग्रेस से आए जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मेनका गांधी का टिकट सुलतानपुर से बरकार रखा गया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट भी काट दिया गया है और सीता सोरेन को दुमका (झारखंड) से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी ने पार्टी में शामिल हुए नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र से टिकट दिया है. रवि शंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी ने राजमुंदरी से डी पुंडेश्वरी, मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव को टिकट दिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर से टिकट काटा गया है. बक्सर से मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है.











लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ सरकारी बोर्ड लगी बोलेरो का तांडव, कई गाड़ियों को रौंदा,आरोपी फरार
सिख फेडरेशन ने कहा_ सार्वजनिक माफी मांगें सुबोध उनियाल..
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत 5 लोग जिला बदर, अब तक 103 पर कार्रवाई
1 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..
हल्द्वानी_ होटल में युवक की संदिग्ध मौत,महिला मित्र से पूछताछ_ पावर वाली गोली ली थी..?