

उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर है। भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।
स्टार प्रचारकों की जारी लिस्ट में शाहनवाज हुसैन को छोड़कर दिल्ली से किसी बड़े नेता का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उत्तराखंड भाजपा के तमाम बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पूर्व मुख्यमंत्री और सभी सांसदों का नाम लिस्ट में शामिल है।
देखिये लिस्ट…

जारी सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे पहले है। स्टार प्रचारकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, सांसद नरेश बंसल, अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सैयद शहनवाज हुसैन, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, विधायक मदन कौशिक, सांसद कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी।
रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, दीप्ति रावत, स्वराज विद्वान, नेहा जोशी, भूपाल राम टम्टा, अनिल नौटियाल, प्रदीप बतरा, आदित्य चौहान, कुंदन परिहार , आशा नौटियाल, राकेश गिरी, जोशेंद्र पुंडीर, समीर आर्य व शशांक रावत के नाम शामिल हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..