

उत्तराखंड : जनपद उधमसिंह नगर के खटीमा किलपुरा रेंज में शारदा रेंज टनकपुर के वन दरोगा का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों व वन कर्मियों ने शरीर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई है। मृतक वन दरोगा शनिवार को दोपहर से लापता थे।

जानकारी के अनुसार शारदा रेंज टनकपुर की कलौनिया चौकी में तैनात वन दरोगा निवासी नया गांव कटान चोरगलिया दीप चंद्र उप्रेती (47) पुत्र पूरन चंद्र उप्रेती रविवार को जंगल के रास्ते से घरेलू का रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बिरिया मझोला आए थे, उनके साथ में फायर वाचर सुभाष चंद्र जोशी भी था। प्यास लगने पर दरोगा दीप चंद्र उप्रेती रास्ते में बैठ गए और वाचर को पानी लेने भेज दिया।
वही जब वाचर सुभाष वापस आया तो दरोगा उप्रेती वहां मौजूद नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद जब वाचर सुभाष को वह नहीं मिले तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास मौजूद सेनापानी चौकी स्टाफ को दी। जहां से सूचना शारदा रेंज टनकपुर रेंजर पूरन चंद्र जोशी को दी गई।
रेंजर जोशी ने एक टीम मौके पर भेज खोजबीन की, लेकिन दीप चंद्र उप्रेती का कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह किलपुरा रेंज के वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे, इस दौरान सुबह चार बजे वन कर्मियों को प्लाट नंबर 2ए दोगाड़ी सेक्शन किलपुरा रेंज में वन दरोगा उप्रेती का शव दिखाई दिया। शव देखने पर शरीर में चोट के निशान बताए जा रहे हैं।
वन विभाग ने सूचना सीओ विमल रावत व कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी को दी। सूचना मिलने पर सीओ पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक अपने पीछे पत्नी भावना उप्रेती व पुत्र विपुल उप्रेती को रोता बिलखते छोड़ गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक सुमित हृदयेश ने निर्माण का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी के लिए की 6 बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री तक पहुंचने से पहले रोके गए कांग्रेसी…
विरासत को कौन संभालेगा_ पहाड़ों का दर्द… ‘PYRE’ ने झकझोर दिया