Ad

पुलिस स्टेशन में BJP विधायक ने शिवसेना नेता को मारी गोलियां..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

महाराष्ट्र में BJP विधायक गणपत गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना (शिंदे गुट) नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी. मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. घटना हिल लाइन पुलिस स्टेशन में 2 फरवरी देर रात को हुई. जहां दोनों नेता इस विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ के साथी राहुल पाटिल को भी गोली लगी है. पुलिस ने आरोपी विधायक को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

घटना का यह वीडियो हो रहा है वायरल …

बताया जा रहा है दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी की शिकायत दर्ज कराने दोनों नेता हिल लाइन पुलिस थाने पहुंचे थे.  इसी दौरान एक सीनियर पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर दोनों गुटों में बहसबाजी हो गई. और भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दीं. रिपोर्ट के मुताबिक BJP विधायक ने शिवसेना नेता और उनके साथी को कुल चार गोलियां मारीं. तीन गोली शिवसेना नेता जबकि एक गोली उनके साथी राहुल पाटिल को लगी है।

इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और उनके साथी बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया. स्थिति गंभीर होने के बाद शिवसेना नेता और उनके समर्थक को ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया।

पुलिस का बयान-
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का भी बयान सामने आया है. डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा,

“महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए. उसी समय, दोनों के बीच बहस हुई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी. जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं. मामले की जांच जारी है.”

उद्धव गुट ने साधा निशाना

इस घटना के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा,

“BJP विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना नेता पर गोली चला दी. घटना एक पुलिस स्टेशन के अंदर हुई. जिन्हें गोली लगी है वो मुख्यमंत्री के करीबी और पूर्व नगरसेवक हैं. जरा सोचिए, हमारा राज्य महाराष्ट्र कैसे जंगलराज में तब्दील होता जा रहा है।

बताते चलें कि गणपत गायकवाड़़ तीन बार से कल्याण ईस्ट सीट से विधायक हैं. पहली दो बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी. वहीं पिछली बार उन्होंने BJP की टिकट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. जबकि महेश गायकवाड़़ को CM एकनाथ शिंदे का बेहद करीबी माना जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *