चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजनीति में चुनाव से पहले हलचल तेज होती दिख रही है। नैनीताल जनपद की कालाढूंगी विधानसभा सीट, जो लंबे समय से भाजपा के दिग्गज विधायक बंशीधर भगत का मजबूत गढ़ मानी जाती है, वहां अब गजराज सिंह बिष्ट की बढ़ती सक्रियता ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

जनता के बीच पहुंचकर बनाया कनेक्शन

खबर नैनीताल जनपद की हॉट सीट कालाढूंगी विधानसभा से है जहां रविवार को हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक निवासी जनार्दन पांडे के निवास पर पहुंच कर जनता की समस्या सुनी। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने अपनी समस्याओं से गजराज को अवगत कराया। जिसके बाद गजराज ने मौके पर ही कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

चुनाव से कुछ माह पहले ही हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट की कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता ने राजनीतिक हलचल तेज़ कर दी है। कालाढूंगी में मेयर ने यह दावा तक कर दिया कि यहां की जनता को उनको पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

इतना ही नहीं गजराज बिष्ट यहां तक कह गए कि अगर भाजपा ने उनपर विश्वास जताते हुए उनको प्रत्याशी बनाया तो वह भारी बहुमत से सीट भाजपा के खाते में डालेंगे।

वहीं कालाढूंगी में हल्द्वानी मेयर की इस सक्रियता ने अंदरखाने सियासी हलचल भी तेज़ कर दी है। भाजपा के दिग्गज विधायक बंशीधर भगत के गढ़ में गजराज बिष्ट की सीधी इंट्री के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। यह तो वक्त ही बताएगा कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सिचुएशन को कैसे हैंडिल करती है लेकिन अभी तक इतना तो तय है कि चुनाव में इस सीट पर टिकट को लेकर काफी घमासान देखने को मिलेगा।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बुधलाकोटी, किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष राजू जलाल, गणेश कार्की, दिनेश पांडे, कामदेव पांडे, पुरन पांडे, हरीश गजरौला, विद्या रावत, नीमा पांडे, मुन्नी पांडे, जानकी पांडे, तारा पांडे, ममता गजरौला आदि दर्जनों महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में कालाढूंगी सीट पर किसे उम्मीदवार बनाती है। लेकिन फिलहाल इतना तय है कि इस सीट पर सियासी घमासान अभी और तेज होने वाला है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *