उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा ,खाई में बस गिरने से 16 यात्रियों की मौत,9 घायल..

उत्तराखंड : उत्तरकाशी से बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैउत्तरकाशी में रविवार को बड़े सड़क हादसे की खबर है. यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डामटा रिखाऊं खड्ड के पास करीब 7 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस लगभग 200 मीटर खाई में जा गिरी. जिसमें 30 यात्री सवार थे. हादसे में 25 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल राहत व बचाव दल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. स्थानीय लोगों के द्वारा ,रेस्क्यू कार्य जारी है.

अपडेट
यहां यमुनोत्री नेशनल हाईवे 507 के डामटा के पास एक बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में 25 से 30 लोग सवार बताए जा रहे है। अभी तक 16 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार डामटा रिखाऊ खड्ड के पास यमुनोत्री हाईवे पर करीब शाम 7:00 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे है।
अपडेट
ताज़ा मिल रही जानकारी के अनुसार यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई है. सूत्रों के अनुसार, अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है. बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी है.
जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे. चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं. सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है वहां पर ये हादसा हुआ है.
एसपी अर्पण यधुवंशी ने दी ये जानकारी
सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. एसपी अर्पण यधुवंशी ने बताया कि डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है, बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी है. जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे. चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : दर्दनाक हादसे में युवा ज्वेलर्स की मौत,परिवार के पांच सदस्य गंभीर
Nainital : फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाशों से तमंचे-पिस्टल बरामद
AI कंटेंट पर अब लेबल ज़रूरी, 3 घंटे में हटेगा फेक, सख्त नियम लागू..
यमकेश्वर के विकास को नई गति: ग्राम कस्याली के विश्वजीत सिंह नेगी की मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट
राज्य आंदोलनकारियों ने बढ़ी पेंशन जारी करने की मांग उठाई