उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल_प्रमोशन और तबादलों की लिस्ट..

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में तबादलों और पदोन्नतियों से जुड़ी सूची जारी की है। इस सूची के तहत जहां 11 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है, वहीं 11 अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
इस फेरबदल में सबसे अहम नाम एंजेल चकमा मर्डर केस की जांच कर रही एसआईटी को लीड कर रहे क्षेत्राधिकारी (CO) भास्कर लाल शाह का है, जिन्हें विकासनगर क्षेत्राधिकार से हटाकर सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CO रैंक में पदोन्नति, नरेन्द्र पंत बने पुलिस अधीक्षक
CO रैंक के वरिष्ठ अधिकारी नरेन्द्र पंत को पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नति के साथ उन्हें अभिसूचना इकाई, हल्द्वानी में नई तैनाती दी गई है।
चार अपर पुलिस अधीक्षकों की नई तैनाती
गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, चार अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
शाहजहां जावेद खान – यातायात निदेशालय
जोधराम जोशी – उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
राजन सिंह – पीएसी मुख्यालय
कमला बिष्ट – पुलिस मुख्यालय
10 CO रैंक अधिकारियों को ASP पद पर प्रमोशन
इसके अलावा CO रैंक के 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नति देते हुए नई तैनाती दी गई है। इनमें शामिल हैं..
दीपक सिंह, विवेक कुमार, जूही मनराल, अंकुश मिश्रा, पूर्णिमा गर्ग, आशीष भारद्वाज, अविनाश वर्मा, दीपशिखा अग्रवाल, शांतनु पाराशर और अनुषा बडोला।
पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) द्वारा जारी अलग सूची में भास्कर लाल शाह का तबादला सबसे अधिक चर्चा में रहा। वे न केवल एंजेल चकमा मर्डर केस की एसआईटी का नेतृत्व कर रहे थे, बल्कि त्यूणी के भूठ गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का भी हिस्सा थे।
उन्हें अब क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पद से हटाकर सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य CO स्तर के तबादले
इस सूची में अन्य क्षेत्राधिकार अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें वंदना वर्मा, योगेश चंद, ओशिन जोशी, मनोज असवाल, बलवंत सिंह रावत,
गोपाल दत्त जोशी शामिल हैं।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऑपरेशन चेकिंग : एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस_ 5 संदिग्ध गिरफ्तार..
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल_प्रमोशन और तबादलों की लिस्ट..
उत्तराखंड में प्री-SIR की 75% मैपिंग पूरी, फरवरी में चलेगा विशेष अभियान
मौसम का डबल अलर्ट_ मैदानों में कोहरा, पहाड़ों में एवलॉन्च की वार्निंग..
हॉटस्टार की स्पेस जेन चंद्रयान में लीड रोल में नजर आएंगे नैनीताल के गोपाल..