Ad

ऑपरेशन चेकिंग : एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस_ 5 संदिग्ध गिरफ्तार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस ने तड़के एक व्यापक और आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय, देहरादून से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई।

ADVERTISEMENTSAd

अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने किया। नैनीताल और हल्द्वानी सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर बस अड्डों, बैरियरों, राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय सीमाओं पर सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली। अभियान का मुख्य फोकस मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने पर रहा।

इस अभियान को सभी पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों ने स्वयं मौके पर रहकर लीड किया।

प्रातःकालीन इस ताबड़तोड़ अभियान के दौरान

1302 व्यक्तियों और 574 वाहनों की जांच की गई।

संदिग्ध रूप से घूम रहे 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

11 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई
35 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए

पुलिस ने की सहयोग की अपील

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चेकिंग के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *