BIG NEWS : (उत्तराखंड) विधानसभा चुनाव को देखते हुए रंजीत सिंह को गढ़वाल , जीतराम को कुमाऊं की सौंपी गयी ज़िम्मेदारी..

उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव में भले ही वक़्त हो लेकिन राजनैतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं. हर पार्टी चुनाव से पहले खुद को मज़बूत बनाने में लगी हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने भी खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है
उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर आज कांग्रेस भवन में तमाम कार्यकारी अध्यक्ष कमेटियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष ने बैठक की आज की बैठक में कांग्रेस ने अपने तमाम कार्यकारी अध्यक्षों को बांटी जिम्मेदारी कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्षों को विधानसभाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस ने सौंप दी है गढ़वाल पर्वतीय क्षेत्र की विधानसभाओं की जिम्मेदारी रंजीत रावत के पास होगी कुमाऊं विधानसभाओं के जिम्मेदारी जीतराम आर्य के पास होगी और मैदानी क्षेत्रों की विधानसभाओं की जिम्मेदारी तिलकराज बेहड़ को दी गई है इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी को संगठन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं तमाम समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्ष को भी मीटिंग में बुलाकर 1 हफ्ते के अंदर अपना रोड मैप संगठन के साथ शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा 4 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है जिसमें रोड मैप पर चर्चा होगी साथ ही साथ पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी 2022 के चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने सीधे तौर पर कहा कि हम किसी का विरोध के लिए विरोध नहीं करेंगे लेकिन जो मुद्दे होंगे उनको जरूर उठाएंगे और पुरजोर तरीके से उठाएंगे


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड बजट सत्र live _ कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा..
Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video
नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा
T20 वर्ल्ड कप : भारत बना वर्ल्ड चैंपियन..
Physically Fit, Mentally Hit: महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनने का मंत्र