BIG NEWS : (उत्तराखंड ) इस जिले में भाजपा के पदाधिकारियों में इस्तीफा देने की होड़ ..अब इन्होंने भी सौंपा इस्तीफा ..

ख़बर शेयर करें

नैनीताल : 2022 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक पार्टियों में अंदर खाने में उथल पुथल मचा हुआ है

भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिले में चुनावी सरगर्मियां के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है हल्द्वानी उत्तरी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब महिला मोर्चा ने भी इस्तीफा दे दिया है महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीप्ति चुफाल और महामंत्री प्रेमलता पाठक ने भी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के हल्द्वानी उत्तरी मंडल में लगातार एक के बाद एक इस्तीफे से पार्टी के अंदर भूचाल मचा हुआ है 3 दिन पूर्व ही मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ,महामंत्री, कोषाध्यक्ष ने भी अपना इस्तीफा दिया था अगर ऐसे ही आंतरिक घमासान चलता रहा तो भाजपा के लिए मिशन 2022 महंगा साबित होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *