Ad

BIG NEWS : टोक्यो ओलंपिक ..भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज़ पर .. 49 सालों बाद मिला सुनहरा मौका ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

टोक्यो में चल रहें ओलम्पिक में भारत को बड़ी उपलब्धी मिली है. भारतीय हॉकी टीम के लिए बड़ा दिन साबित हुआ भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 1972 के बाद पहली बार भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में सेमीफाइनल में खेलती हुई दिखाई देगी।

ADVERTISEMENTSAd

ओलिंपिक में पदक के 49 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना पूरा जोर लगाया और कोच ग्राहम रीड और कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 1972 के बाद पहली बार भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में सेमीफाइनल में खेलती हुई दिखाई देगी। भारत की टीम ने शुरुआत से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए पहला गोल सातवें मिनट में दिलप्रीत ने किया तो वहीं दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही गुरजंत ने गोल करके भारत को 2-0 के आगे पहुंचा दिया।

तीसरे क्वार्टर के अंत में ग्रेट ब्रिटेन ने पैनल्टी कार्नर के जरिये एक गोल दागकर स्कोर 2-1 पर पहुंचा दिया. चौथे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने खुद के ही लगातार दो प्रयास में गोल दाग दिया और 3-1 से मैच जीता दिया। 41 साल बाद भारत ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। टीम ने शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में मेजबान जापान को 5-3 से मात दी थी और पूल-ए में दूसरे स्थान पर रही थी। अब 49 साल के बाद पहली बार भारत सेमीफाइन खेलेगी।ग्रेट ब्रिटेन के साथ भारत के आठ मैच हुए। इनमें दोनों ने चार चार बार एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज की है।अब यहां एक बार फिर देशभर में खेल प्रेमियों को उम्मीद जगी है कि भारतीय हॉकी टीम ज़रूर ओलंपिक में सुनहरा अध्याय लिखेगी और जो शानदार इतिहास बनेगा ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *