BIG NEWS : नैनीताल कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने दिया इस्तीफा


उत्तराखण्ड में नैनीताल के नगर कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई वर्षों से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे अनुपम कबड़वाल ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वे अपने व्यक्तिगत कारणों से तकाल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं।
कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, अध्यक्ष पद पर काम करने के दौरान मिले अवसर और पार्टी द्वारा उनपर जताए गए विश्वास के लिए वो हमेशा आभारी रहेंगे। अब कांग्रेस को चाहिए की नगर में कांग्रेस की मजबूती के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करने के साथ ही नगर अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना जाए और न कि जबरन थोपा जाए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..