BIG NEWS : हाईकोर्ट ने भुवन जोशी प्रकरण में मुलजिम की जमानत याचिका की ख़ारिज़.. मारपीट में हुई थी मौत

उत्तराखंड (नैनीताल) :हाई कोर्ट ने जनपद अल्मोड़ा में सामूहिक रूप से मारपीट में भुवन जोशी को मौत के घाट उतारने के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने जेल में बंद लड़की के आरोपी पिता की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई की।
मामले के अनुसार अप्रैल माह में अल्मोड़ा जिले में एक लड़की के साथ जबरदस्ती का मामला सामने आया था। इस मामले में ग्रामीणों ने रुबाल निवासी भुवन जोशी की सामूहिक रूप से पिटाई कर दी थी। पुलिस ने लड़की के पिता समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। सोमवार को मामले में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि मौत से पहले भुवन जोशी ने लड़की के साथ जबरदस्ती की थी। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 में मुकदमा दर्ज था। पिटाई के बाद भुवन का अस्पताल में उपचार किया गया। ठीक होने के बाद उसने जहर खाकर जान दी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..