BIG NEWS : भरी अदालत में गैंगेस्टर की हत्या ,फिर कोर्ट में गूंजीं ताबड़तोड़ गोलियां ,पुलिस फायरिंग में 3 बदमाश ढेर..देखें वीडियो

नई दिल्ली :
देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर हुआ है। शुक्रवार दोपहर को यहां मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ और हमलावरों को भी मार गिराया गया है।
इस शूटआउट में अबतक चार लोगों की मौत की खबर है.म। इनमें से एक जितेंद्र है, जबकि तीन हमलावर हैं जो कि जितेंद्र पर ही हमला करने आए थे। जितेंद्र को दो साल पहले ही स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। सूत्रों का कहना है कि विरोधी गैंग ने जितेंद्र पर हमला किया है।
शुक्रवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में भरी अदालत में हुए गैंगवार में नामी गैंगेस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही वकील के भेष में आए दो हमलावरों को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस वारदात में कुल 4 लोगों के मरने की खबर है। जबकि कई अन्य घायल भी बताये जा रहे हैं। इसे दिल्ली में अब तक की हुई बड़ी गैंगवार के तौर पर देखा जा रहा
है।
जितेंद्र गोगी दिल्ली का नामी गैंगस्टर था जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था। जितेंद्र गोगी पर हत्या रंगदारी और कई संगीन अपराधों में शामिल होने के मुकदमे चल रहे थे। शुक्रवार को तिहाड़ जेल से उसे उत्तरी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में तारीख पर लाया गया था। इस बीच वकील के भेष में आए दो हमलावरों ने जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिससे जितेंद्र गोगी मौके पर ही ढेर हो गया।
पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए तुरंत दोनों हमलावरों को मार गिराया। पूरी कोर्ट कई राउंड गोलियां चली जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सोशल मीडिया पर पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो वायरल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर जितेंद्र गोगी को निशाना क्यों बनाया गया और किस गैंग का यह काम है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस